अश्विनी चौबे ने त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब से की भेंट, केंद्रीय योजनाओं के कार्य प्रगति से हुए अवगत

0

अगरतला : केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मुख्यमंत्री निवास अगरतला में शिष्टाचार मुलाकात की।

दोनों के बीच मंत्रालय से संबंधित केंद्रीय योजनाओं व विविध विषयों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री बिप्लब देव के नेतृत्व में त्रिपुरा बेहतर कर रहा है। केंद्रीय मंत्री के मुख्यमंत्री आवास पहुँचने पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब व उनकी पत्नी नीति देब ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चौबे की पत्नी नीता चौबे भी मौजूद थी।

swatva

इसके पहले केंद्रीय मंत्री चौबे ने त्रिपुरा के वन मंत्री एन सी देब वर्मा, उपभोक्ता मामले व खाद्य आपूर्ति मंत्री मनोज कांति, प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक कुमार सहित अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्रीय योजनाओं के कार्य प्रगति से अवगत हुए।

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने वन्यजीवों व वन की रक्षा में प्राण गवांने वाले शहीद परिवार के परिजनों को भी सम्मानित किया। इसके पश्चात वे त्रिपुरा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो भारत मेला का मुख्यमंत्री बिपल्ब के साथ संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। देर शाम शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चौबे ने माँ त्रिपुर सुंदरी का दर्शन व पूजन कर सभी के लिए मंगल कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here