डुमरांव में महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी

पुलिस से शिकायत करती महिला डॉक्टर

– डॉक्टर ने कही सुरक्षा के नाम हुआ दुर्व्यवहार 
बक्सर :  डुमराव प्रखंड कार्यालय पर गुरुवार को लंबा झाम हो गया। सुरक्षा के लिए बने बैरियर पर पुलिस वालों ने महिला डाक्टर को रोक लिया। वह अपना परिचय देती रहीं। लेकिन, कोई सुनने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया प्रखंड परिसर के अंदर की अस्पताल है। डाक्टर सेतु सिंह के साथ वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने अमर्यादित बातें कहीं। साथ ही बीडीओ से अनुमति लेने को कहा। वे गई और प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात की।

डॉक्टर को रोकते हुए सुरक्षा गेट पर तैनात पुलिसकर्मी

वहां से अनुमति ली और वापस आने पर फिर हंगामा हुआ। इस संबंध में पूछने पर महिला डाक्टर ने कहा यह शर्मनाक वाकया है। सिपाहियों के साथ वहां ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस अधिकारी को ज्ञान होना चाहिए। मैंने इसकी सूचना सभी पदाधिकारियों को दी है। हालांकि प्रारंभ में मुझसे परिचय पत्र मांगा गया तो हमने दिखाया था। लेकिन, उन लोगों ने जैसा आचरण प्रस्तुत किया। वह काफी अमर्यादित था। उन्होंने इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here