जब कांग्रेस ने किया था अयोध्या में भगवान श्रीराम के अस्तित्व को मानने से इनकार : अरविन्द सिंह

0
arvind singh bjp spoke person

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश के अयोध्या मे भगवान श्रीराम का नाम लेना भी दूभर हो गया था, भगवान राम के सेवकों पर गोलियां चलाई गई थी। कांग्रेस ने तो भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही मानने से इनकार कर दिया था। लेकिन आज सपा, बसपा और कांग्रेस सुविधा की राजनीति करने मे लगे हैं।

जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्या में जब भूमि पूजन हो रहा था और मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भूमि पूजन कर रहे थे, तो कांग्रेस सपा बसपा के कलेजे पर सांप लोट रहा था, और दर्द के मारे वह बिलबिला रहे थे, कुछ बोल नहीं रहे थे। आज बनारस में भगवान विश्वनाथ मंदिर का जो कायाकल्प हुआ है। और जो विकास की गंगा, काशी में गंगा तट पर बह रही है।  उसको देख कर के कांग्रेस सपा बसपा के सीने में आग लगी हुई है। और आज काशी अपने पुराने अस्तित्व में लौट रहा है।

swatva

अरविन्द ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश का कायाकल्प किया है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विकास के राह पर चलते हुए बूथ से लेकर यूथ तक को पार्टी के चुनाव अभियान से जोड़ना है।

2017 में भाजपा ने जो वायदे किया था, उन्हें अक्षरशः पूरा करने का काम योगी जी की सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर, 2021 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किए। और उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड तथा विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन  भी किया।

जो अलीगढ़ तालों से घरों और दुकानों की रक्षा करता था, वो अब भारत की सीमाओं की रक्षा का काम करेगा। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी सिर्फ भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े थे, बल्कि उन्होंने देश के भविष्य के निर्माण की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया था। उन्होंने अपनी देश-विदेश की यात्राओं में मिले अनुभवों का उपयोग भारत की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए किया था।

अपराध पर नियंत्रण, महिलाओं का संरक्षण,  रोजगार  शिक्षा को तरजीह, स्वास्थ्य क्षेत्र में देश में  उदाहरण बना है, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार। अच्छी सड़कों के कारण यातायात की  सुगम ब्यवस्था होने से आज सबका विकास हुआ है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की संस्कृति को स्थापित करने का काम किया है, इसलिए उत्तर प्रदेश आज खुशहाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here