राजद, कांग्रेस, सपा सहित सभी विपक्षी पार्टियों के नेता MSP पर देश के किसानों को कर रहे गुमराह- भाजपा

0
arvind singh bjp spoke person

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि राजद, कांग्रेस, सपा और बसपा सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने MSP पर देश के किसानों को गुमराह करने की बहुत कोशिश की। लेकिन आज देश में किसानों से MSP पर रिकॉर्ड खरीद हो रही है। केंद्र सरकार ने  एक बार पुनः ये साफ कर दिया है कि कि MSP थी, MSP है और MSP रहेगी।

उपभोक्ताओं को और राहत देते हुए केन्द्र सरकार ने कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क 2.5% और परिष्कृत पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल 32.5% तक कम कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को 4,600 करोड़ का लाभ होगा। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में मोदी सरकार का यह एक और महत्वपूर्ण निर्णय है। रबी विपणन सीजन 2022-23 के लिए रबी फसलों की MSP में 35 रुपये से 400 रुपये तक की गई वृद्धि।

swatva

अरविन्द ने कहा है कि कठिन से कठिन समय में अपने कर्तव्य को समझते हुए पूरे विश्वास के साथ काम किया जाए तो परिणाम भी मिलते हैं। जब बड़ी-बड़ी इकोनॉमी डिफेंस में थी तब मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफॉर्म्स कर रहे थे। जब ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित हो रही थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए हालातों को भारत के पक्ष में मोड़ने के लिए PLI स्कीम शुरू की। आज स्किल इंडिया मिशन भी देश की बड़ी प्राथमिकता है। इस मिशन के तहत लाखों युवाओं को अलग-अलग स्किल सीखने का अवसर मिला है, वो आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

आत्मनिर्भर भारत के विजन की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाते हुए मोदी सरकार ने वस्त्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी 10,683 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय वाली प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। इस कदम से भारत को वैश्विक वस्त्र व्यापार में एक बार फिर से अग्रणी बनने में मदद मिलेगी। देश के सभी ग्रामीण घरों तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार जल जीवन मिशन के अंतर्गत 4.88 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में नलों का पानी पहुंचाया जा चुका है। कुल 8.11 करोड़ (42.21%) ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here