दिग्विजय का विवादित बयान, भाजपा को कहा नालायक संतान

0

पटना : बिहार की राजधानी पटना आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नालायक संतान है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी-शाह की सरकार देश को बेचना चाहती है। एनडीए सरकार ने सत्ता का केंद्रीयकरण कर रखा है। बिना उनकी मर्जी के कोई चर्चा दोनों सदन में नहीं हो सकती। इसलिए कांग्रेस ने तय किया है कि महंगाई, बेरोजगारी मुद्दे पर वह अलग-अलग प्रांतों में अपने लोगों को भेजेगी। इसी को लेकर आज वह पटना आए हैं।

swatva

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सदनों में कांग्रेस पार्टी हमेशा राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है लेकिन भाजपा की सरकार को यह मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर संसद में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी तो कहां होगी।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं। जेपी-लोहिया के पाठ्यक्रम पुस्तकों से हटाए जाने का भी उन्होंने विरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here