1 सितंबर : बक्सर की प्रमुख खबरें

बक्सर की मुख्य ख़बरें

पुलिस को देख महिला की लाश छोड़ भागे लोग

-हत्या का लगाया गया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर : कुछ लोग महिला की लाश को ठिकाने लगाने के लिए गंगा घाट की तरफ जा रहे थे। लेकिन, अपने पीछे आती पुलिस को देख वे लाश को छोड़ भाग खड़े हुए। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के केशोपुर महावीर घाट की है। बुधवार की सुबह नौ बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सुनील निर्झर के अनुसार मृतक प्रियंका देवी (25) के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

swatva
छोड़कर भागे शव

मृतिका की बहन गुड़िया ने बताया कि इसकी शादी सिमरी गांव के दूद्धी पट्टी मुहल्ला निवासी आशुतोष केशरी के साथ हुई थी। एक छोटा बच्चा भी है। मंगलवार की रात इन लोगों ने उसे बहुत मारा। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घर वालों ने हत्या का आत्महत्या करार देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया। फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए सुबह ही घर से निकले पड़े। उसका मायका सिकरौल थाना के बिसी-बसांव गांव में है। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

अनुसूचित जाति के लोगों को सरकार देगी दुधारू पशु

– सत प्रतिशत अनुदान, प्रवासी कामगारों व दुग्ध उत्पादकों को मिलेगी प्राथमिकता

बक्सर : वैसे लोग जो गरीब हैं और उनके पास भूमि नहीं है। अर्थात जिनके पास जीविकोपार्जन का ठोस आधार नहीं है। अगर वे अनुसूचित जाति से हैं तो सरकार उन्हें दो दुधारू मवेशी देगी। इसके लिए उन्हें पशुपालन विभाग में आवेदन करना होगा। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है।

उनके द्वारा उपलब्ध सूचना के अनुसार अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के द्वारा गव्य विकास योजनान्तर्गत अनुसूचित जनजाति के ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषकों/दुग्ध उत्पादकों/शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए योजना शुरू की है। जिसमें शत-प्रतिशत अनुदान पर 02 दुधारू मवेशी दिए जाने की योजना है। इसके लिए 07.09.2021 से दिनांक 17.09.2021 तक जिला पशुपालन कार्यालय (गव्य प्रकोष्ठ) बक्सर में आवेदन जमा किया जा सकता है।

आवेदन पत्र कार्यालय अवधि में प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो रंगीन फोटो तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति स्व-हस्ताक्षर कर संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 55 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। कोरोना काल में प्रवासी मजदूर/शराब बंदी से प्रभावित तथा विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त आवेदकों/दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सदस्य को प्राथमिकता दी जायेगी। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जायेगा। निर्धारित तिथि के उपरान्त आवेदन स्वीकार नहीं होगा। विशेष जानकारी के लिए जिला पशुपालन कार्यालय (गव्य प्रकोष्ठ) बक्सर में सम्पर्क किया जा सकता है।

बीमार अयांश को लेकर मदद मांगने मां पहुंची बक्सर

-जन्माष्टमी के दिन देवी जागरण में जोड़े हाथ
बक्सर : दुर्लभ बीमारी से परेशान अयांश कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बक्सर आया था। कोइरपुरवा में आयोजित देवी जागरण के दौरान उसकी मां नेहा सिंह यहां आई। लोगों के मदद मांगने के लिए महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संयोजक वीणा मानवी ने लोगों के सामने उसका दर्द रखा। इस बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर अट्राफी बीमारी है। उसके पास दो माह समय था। जो अब बहुत कम शेष बचा है।

जागरण मंच पर महिलाओं के गोद में आयांश

देवी जागरण मंच पर जब लोगों ने उसकी मां को माइक पकड़ाया तो वह रोने लगी। बेटे को लेकर ऐसे दर-दर हाथ फैलाना पड़ेगा। यह कहते हुए वह रोने लगी। जो कार्यक्रम में शामिल थे। वे भी भाव विह्वल हो गए। जो वहां मौजूद थे, उन्होंने मदद की। हालांकि यह कार्यक्रम अचानक हुआ था। इस लिए इसका बहुत प्रचार-प्रसार नहीं हो सका था। लेकिन, इस बच्चे की मदद तो होनी ही चाहिए। सूचना के अनुसार नेट पर उसके खाते का वितरण है। आप उसे सहयोग देना चाहते हों तो उसे मदद पहुंचा सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here