पीएम मटेरियल पर भाजपा का तंज, थर्ड डिवीजन विद्यार्थी भी स्कॉलर पाने के लिए लालायित…

0
arvind singh bjp spoke person

पटना : जदयू द्वारा सीएम नीतीश को पीएम मटेरियल बताने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह इशारों-इशारों में जदयू नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हर दल अपने नेता को पीएम मटेरियल और सीएम मटेरियल बनाता है, लेकिन उस दल के नेता जो मटेरियल बने हैं, उनको जनता कितना स्वीकार करती है तथा वे इस देश के नक्शे पर कहां खड़े हैं, इसको भी समझना बहुत जरूरी है। देश की जनता सिर्फ एक राज्य में ही सीमित नहीं है।भारत बहुत बड़ा देश है, दुनिया की आबादी में दूसरा स्थान है। देश की जनता बहुत वर्षों में किसी मटेरियल को स्वीकार करती है, आज नरेंद्र मोदी को इस देश की जनता ने पीएम मटेरियल के रूप में स्वीकार किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि थर्ड डिवीजन के विद्यार्थी भी स्कॉलर पाने के लिए लालायित रहते हैं, लेकिन स्कॉलरशिप उसी विद्यार्थी को मिलता है, जो टॉप पर होता है, होनहार होता है, सवीकार्य होता है।

swatva

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा और सामाजिक समरसता के साथ विकास के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता आशा और विश्वास की नजरों से देखता है। आज देश में ही नहीं पूरे दुनिया में अपने काबिलियत, अपने विकास, विश्वास, समरसता और दृढ़ निश्चय विचारधारा का लोहा मनवा चुके हैं।

भाजपा नेता सिंह ने कहा कि कोरोना का वैश्विक महामारी हो या किसी भी प्रकार के मुसीबत या देश में आपदा आती है, तो देश की जनता आशा और विश्वास के नजरों से प्रधानमंत्री के साथ खड़ी रहती है। इसे ही हम देश का पीएम मैटेरियल कहते हैं। विश्वास, विकास, आशा और समरसता के साथ नेतृत्व क्षमता से भरपूर दृढ़ इच्छाशक्ति से मजबूत एक आधुनिक सोच, विकासशील, संस्कार और संस्कृति के साथ पीएम मेटेरियल अगर इस पूरे देश में कोई है तो वे हैं नरेंद्र मोदी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here