JDU का मूल्यांकन ऐप, पदाधिकारियों को सौंपनी होगी हर दिन के काम की रिपोर्ट

0

पटना : जदयू खुद को बिहार में नंबर वन पार्टी बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में अब पार्टी नेताओं को एक नया कार्य दिया गया है। नए एक्सपेरिमेंट के तहत पार्टी के सभी पदाधिकारियों को अपने काम की रिपोर्ट हर दिन सौंपनी होगी।

दरअसल, जदयू एक मूल्यांकन ऐप लॉन्च करने जा रही है जिसकी मदद से हर दिन पार्टी पदाधिकारियों के कामों की समीक्षा ऐप की टीम और समय-समय पर प्रदेश अध्यक्ष करते रहेंगे। साथ ही जिन पदाधिकारियों का परफॉरमेंस अच्छा होगा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और जिनका परफॉरमेंस अच्छा नहीं होगा उनकी क्लास भी लगेगी। हालांकि, ऐप लॉन्च का डेट अभी तय नहीं किया गया है।

swatva

इस एप को लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की शिकायत रहती थी कि उनके कामों को उचित सम्मान नहीं मिलता है, इसीलिए अब पार्टी ने तय किया है कि जदयू में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को काम के अनुसार सम्मान दिया जाएगा। बेहतर करने वाले को सम्मानित किया जाएगा।

इसके लिए JDU ने एक ‘JD(U) Mulyaakan’ app बनाया है। यह पार्टी का इंटरनल ऐप होगा। इसमें प्रखंड अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिला के अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी और प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। इन सभी पदाधिकारियों के काम की समीक्षा होगी।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here