पटना : जदयू के दबंग विधायक गोपाल मंडल के बड़बोले पन के कारण संगठन उनपर बड़ी करवाई कर सकती है। इस बात का भरोसा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिया है। उमेश कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी अपने नियमों और अनुशासन से चलती है अगर कोई अनुशासन तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
दरअसल, गोपाल मंडल ने एक कार्यकम में कहा था कि भाजपा के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को बुसलीबाज बताया था। उन्होंने कहा था कि वह लाखों की रकम वसूली करके चले जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने तारकिशोर प्रसाद के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं गोपाल मंडल बिहार के पंचायती राज मंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के ऊपर भी हमलावर रहे हैं।
वहीं, इसके बाद अब जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि गोपाल मंडल में जो कुछ भी कहा है, वह नेतृत्व के संज्ञान में आ चुका है और जल्द ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
इसके साथ ही उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बीते दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जिसकी वजह से वह प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे थे। लेकिन अब मैं प्रदेश कार्यालय पहुंच चुका हूं। मेरे संज्ञान में यह सारी बात आ चुकी है और अब कार्रवाई होगी।
वहीं, दुसरी तरफ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के ऊपर भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाने के बाद भाजपा इस मामले पर खासा नाराज है। भाजपा ने इस मामले में जदयू को संदेश भी भिजवा दिया है और अब उमेश कुशवाहा जो कुछ कह रहे हैं।उसका मतलब यह है कि यह मामला संभवत नीतीश कुमार तक पहुंच चुका है। ऐसे में उनके खिलाफ अब एक्शन की तैयारी हो रही है।