BJP, JDU के बाद अब सजेगा ‘हम’ का दरबार, कहा- समस्याओं का होगा तुरंत निपटारा

0

पटना : बिहार में इन दिनों जनता दरबार लगाने का खुमार हर एक दल पर छा गया है। जदयू, भाजपा के बाद अब बिहार सरकार में सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के तरफ से भी जनता दरबार लगाने का ऐलान किया गया है।

दरअसल, बिहार सरकार में SC/ST कल्याण एवं लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री संतोष मांझी और जीतन राम मांझी ने यह फैसला लिया है कि वह हर मंगलवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की फ़रियाद सुनेंगे।

swatva

हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि हिदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हर मंगलवार को पार्टी के मंत्री और विधायक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के आवास पर जनता दरबार लगाएंगे और लोगों की फ़रियाद सुनेंगे।

जानकारी हो कि जनता दरबार लगाने की शुरआत सबसे पहले जदयू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था। वह सप्ताह के हर सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। इस दौरान वह राज्य वासियों के हर एक समस्या का तुरंत निदान करते हैं।

वहीं, इस बार भाजपा के तरफ से भी बिहार में सहयोग कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस कार्यकर्म में बिहार सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री और विधायक प्रदेश कार्यालय में लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्या का निदान भी करते हैं। अब इसी कड़ी में मंत्री संतोष मांझी ने भी जनता की समस्याओं के निबटारे के लिए जनता दरबार लगाने का फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here