पारस का बिहार आगमन, रामविलास के गढ़ से चिराग को चुनौती

0

पटना : मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद पहली बार पशुपति कुमार पटना पहुंच रहे हैं। लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति पारस आज दोपहर पटना पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के तरफ से जोरदार तैयारी की जा रही है।

सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र जाएंगे पारस

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का भी स्वागत अन्य नेताओं की तरह ही किया जाएगा। इनका काफिला भी एयरपोर्ट से निकलने के बाद शेखपुरा मोड़, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए ले जाने की तैयारी है। जानकारी हो कि पशुपति पारस पटना पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर जाएंगे। जहां से चिराग पासवान ने पिछले दिनों अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी।

swatva

पशुपति पारस का काफिला बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए महात्मा गांधी सेतु से हाजीपुर जाएगा। हाजीपुर में चौरसिया चौक के पास एक के सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। यहीं पर प्रदेश भर से आए पशुपति पारस के समर्थक को उनका स्वागत करेंगे। इस मौके पर एलजेपी पारस गुट के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज, सांसद महबूब अली कैसर, सांसद वीणा देवी, सांसद चंदन सिंह और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी हो कि इस बार के मोदी मंत्रीमंडल विस्तार में पशुपति कुमार पारस को कैबिनेट में शामिल किया गया है। जिसके बाद से चिराग पासवान का तेवर एनडीए सरकार को लेकर कुछ अधिक ही कड़ा हो गया है।

बहरहाल, अब देखना यह है कि पहली बार केंद्रीय मंत्री बने पशुपति कुमार पारस बिहार के हाजीपुर आने के बाद अपने भतीजे चिराग पासवान को लेकर क्या रुख रखते हैं। साथ ही यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। चिराग को लेकर पारस का रवैया नरम रहता है या फिर वह आशीर्वाद यात्रा का जवाब देते हैं यह देखना होगा। हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब तक पशुपति पारस ने चिराग पासवान पर कोई प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है। इसके पीछे असल मकसद यही है कि वह चिराग को सहानुभूति नहीं बटोरने देना चाहते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here