भारत की बहनों ने नेपाल की सेना तो नेपाल की बहनों ने भारतीय जवानों को बांधी राखी

0

मधुबनी : भारत शौर्यवान, वीरवान और पहलवानों का देश माना जाता है। लेकिन एक जवान और है हमारे देश में और वह है सीमा पर भारत मां की रक्षा करने वाला जवान,वही जवान जो अपनी घर-द्वार छोड़ सुदूर प्रदेशों में सीमाओं पर पहरेदारी करता है, तो देश चैन की नींद सोता है। भाई बहनों के पर्व रक्षा बंधन की याद में मिथिलांचल की बेटियां उन्हें रक्षा बंधन के मौके पर राखी बांधकर घर से दूर उन्हें अपनी बहनों की कमियां महसूस नहीं होने दी।

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित हमारे देश के सशस्त्र सीमा बल के जवानों और नेपाल के एपीएफ फोर्स को दोनो देशों की बेटियां एक दूसरे देश के जवानों को राखी बांधी। नेपाल की बहने भारतीय जवानों को राखी बांधी तो भारतीय बहने नेपाल की सेना को राखी बांधी। आपको बता दें की मधुबनी जिला मे एक महिला संगठन चलता है, जिसका नाम है महिला विकास मंच।

swatva

इसी संगठन ने आज के दिन यह फैसला किया। जिससे दोनों देशों की बीच जो सदियों से बेटी रोटी का रिश्ता है। वह कायम रहे और सीमा पर ड्यूटी कर रहे जवानों को अपने घर की कमियां अपने बहनों की कमियों का एहसास नहीं हो, इसलिए आज यह कार्यक्रम मधुबनी जिला के राजनगर बटालियन अंतर्गत अर्राहा कैंप में जवानों को पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ राखी बांधने का कार्यक्रम किया गया। जो भारत के जयनगर और नेपाल के सिरहा जिला सीमा पर अवस्थित है।

इस कार्यक्रम में दोनो देशों की बहने एक दूसरे देश की जवानों को राखी बांधी। राखी बांधने के रश्म के साथ मिठाइयां खिलाई और मिथिला का रीति रिवाज के अनुसार पाग और दोपट्टा से सम्मानित भी किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु दोनो देश की सीमा पर अपने अपने तरफ से एक दूसरे को पौधा भी भेंट कर पौधारोपण भी किया गया।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here