बिहार भाजपा : सह संगठन महामंत्री के पद से शिवनारायण महतो की छुट्टी, जल्द होगी नए नामों की घोषणा

0

पटना : सांगठनिके स्तर पर बिहार भाजपा ने फिर से फेरबदल किया है। इस बार भाजपा के प्रदेश डॉ संजय जायसवाल ने बिहार भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। यानी पहले संगठन महामंत्री नागेंद्र जी फिर सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो को संगठन के कामों से छुट्टी कर दी गई है। उन्हें अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। शिवनारायण महतो के जगह पर आरएसएस बैकग्राउंड के किसी प्रचारक को प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाया जायेगा।

ज्ञातव्य हो कि इससे पहले बिहार के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी उर्फ नागेंद्र जी को अब क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया था। इनके जिम्मे बिहार एवं झारखंड प्रदेश का भार रहेगा। नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बिहार भाजपा और झारखंड भाजपा के संगठन का काम देखेंगे।

swatva

वहीं, नागेंद्र जी को बिहार एवं झारखंड का संगठन महामंत्री बनाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात के पूर्व संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया को बिहार संगठन का महामंत्री नियुक्त किया था। नड्डा ने नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही थी। लेकिन, अभी तक न नागेंद्र जी न ही भीखुभाई ने पदभार संभाला है।

ज्ञात हो कि सबसे पहले कुछ दिन पहले बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर को गुजरात भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया था। इस तरह अब बिहार भाजपा में सह संगठन महामंत्री का पद खाली है, जल्द ही नए सह संगठन महामंत्री की नियुक्ति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here