केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे RCP, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

0

पटना : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आए जदयू नेता आरसीपी सिंह का जोरदार तरीके से स्वागत किया जा रहा है। आरसीपी सिंह का उनके गृह जिले नालंदा में भव्य स्वागत किया जा रहा।

दरअसल, आरसीपी सिंह आज नालंदा जिले की यात्रा पर रहेंगे। पटना से निकलते वक्त उनके आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका अभिवादन करने के लिए जुटे हुए थे। शंख ध्वनि के बीच आरसीपी सिंह ने अपनी यात्रा की शुरुआत की है। आरसीपी सिंह को बधाई देने वालेनेताओं और कार्यकर्ताओं का आज भी तांता लगा हुआ है।

swatva

मालूम हो कि आरसीपी सिंह पटना से लेकर नालंदा तक की अपनी यात्रा के दौरान तकरीबन दो दर्जन जगहों पर रुकेंगे। जहां उनका स्वागत किया गया। पटना से निकलने के साथ से पटना सिटी में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया।

इस दौरान आरसीपी सिंह ने कहा है कि वह संगठन के दम पर ही पार्टी में है और पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप को आरसीपी सिंह समझता है। हम सभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करते हैं। आज अगर केंद्र में मैं मंत्री बना हूं तो सभी कार्यकर्ताओं को इससे खुशी मिली है। यही वजह है कि जगह-जगह लोग अपना उत्साह दिखा रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here