जगदानंद के बहाने भाजपा का राजद पर निशाना, कहा- पार्टी की विकृति ही प्रकृति और संस्कृति

0

राजद के नेता अपने ही प्रदेश अध्यक्ष और बुजुर्गों का इज्जत और सम्मान नहीं करते, तो वे राजद के नेता दूसरे दल के अध्यक्ष का सम्मान क्या करेगा?

पटना : एक बार फिर जगदानंद सिंह के बहाने भाजपा ने राजद पर निशाना साधा है। लालू व राजद परिवार पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि राजद की प्रकृति और संस्कृति सिर्फ विकृति है। उससे वफा का उम्मीद, उससे संस्कार की उम्मीद, उससे विकास की उम्मीद करना समय की बर्बादी है। जिस दल ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को इतना घनघोर अपमानित किया कि उन्होंने अपने प्रदेश कार्यालय में आने तक से परहेज करने लगे और अपने इज्जत को बचाते-बचाते अपने घर में सो गए।

राजद ने अपने बुजुर्गों नेताओं को इतना अपमानित किया कि वे टीस लिए स्वर्ग सिधार गए। राजद के नेता अपने ही प्रदेश अध्यक्ष और बुजुर्गों का इज्जत और सम्मान नहीं करते, तो वे राजद के नेता दूसरे दल के अध्यक्ष का सम्मान क्या करेगा?

swatva

अरविंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं की याद  थोड़ी कमजोर हो गई है, घोटालों के मदमस्ती में, जब राजद की पहली सरकार भाजपा के सहयोग से बनी थी। लालू यादव पहली बार सदन में भाजपा के सहयोग से पहुंचे थे, तो वह याद नहीं। क्योंकि, बेवफाई करना तो कोई राजद से सीखे, चाहे वह बिहार की जनता हो या उनको मदद करने वाली पार्टियां हो या नेता, सभी के साथ बेवफाई करना राजद की आदत है।

भाजपा नेता ने कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ राजद ने अपनी राजनीति की बुनियाद रखा, आज उसी कांग्रेस के गोद में बैठकर के राजद के नेता अवसरवादी खेल कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। और अपनी उल्लू सीधा करना वंशवाद को बढ़ावा देना, बिहार में अपराधीकरण करना, कैसे विकास चौपट किया जाता है यह कोई राजद से सीखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here