मंत्री को प्रशासन ने बताया अस्पताल में जल्द चालू होगा सीटी स्कैन

समाहरणालय में अधिकारियों संग बैठक करते मंत्री मंगल पांडेय

-स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बाढ़ और कोविड की तैयारी का लिया जायजा
बक्सर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ कार्यान्वयन समिति की बैठक की। इससे पूर्व वे जिला अतिथि गृह में एनडीए के सदस्यों से मिले। जिला मुख्यालय की बैठक से पहले इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय गए। वहां प्रखंड कार्यालय के भवन का लोकार्पण हुआ। इसके उपरांत सभाकक्ष में बैठक हुई। उनके साथ सदर विधायक संजय तिवारी व राजपुर विधायक विश्वनाथ राम भी उपस्थित रहे।

बैठक में सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी तैयारी का हाल उन्होंने जाना। उन्हें बताया गया सदर अस्पताल में ऑक्सीन प्लांट चालू हो गया है। 40 बेड पर ऑक्सीन की सुविधा है। 75 बेड के लिए एक और ऑक्सीजन प्लांट चालू होने वाला है। तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए बीस बेड तैयार किए गए हैं। जल्द ही सदर अस्पताल में आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू हो जाएगा। साथ ही सीटी स्कैन भी। सदर विधायक ने सवाल किया। बाढ़ पीडि़तों के लिए क्या इंतजाम हुआ है। उन्हें कितने तिरपाल दिए गए। प्रशासन ने बताया 151 का वितरण हो चुका है। शेष जगहों पर समीक्षा हो रही है। इसके अलावा फसल क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है। बैठक में सभी विभागों की समीक्षा हुई।

swatva
एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते मंत्री मंगल पांडेय

एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सुविधा को लेकर उठाए सवाल
समाहरणालय की बैठक से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ जिला अतिथि गृह के सभा कक्ष में बैठक की। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुवर, पार्टी के कई पूर्व जिलाध्यक्ष, जदयू के जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री संतोष निराला, मुख्य प्रवक्ता अशोक यादव, भाजयुमों अध्यक्ष प्रियरंजन, मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा आदि उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा के महामंत्री शिवजी खेमका ने सवाल उठाया। सदर अस्पताल से आए दिन शिकायत मिलती है। प्रशासन को इस पर उचित ध्यान देना चाहिए। इसी तरह अन्य कार्यकर्ताओं ने जिले भर की समस्याओं से जिले के प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।

बक्सर से अविनाश उपाध्याय की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here