BJP ने सहनी को हड़काया, यूपी में दिमाग लगना बेवजह

0

पटना : बिहार एनडीए में शामिल विकाशशील इंसान पार्टी के सुप्रीमों मुकेश सहनी की परेशानी लागतार बढ़ती ही जा रही है। जहां एक तरफ उनके ही पार्टी के विधायक उनके विरोध में बोल रहे हैं, तो वहीं अब भाजपा के और नेता ने उनको हड़का दिया है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने मुकेश सहनी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा सांसद ने कहा है कि मुकेश सहनी यूपी में बेवजह दिमाग लगा रहे हैं। हकीकत यह है कि बिहार में उनसे पार्टी के चार विधायक नहीं संभल रहे हैं। ऐसे में वह यूपी क्या संभालेंगे।

swatva

सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि मुकेश सहनी क्या सोचते हैं। इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन इतना तय है कि उनके यूपी जाने का कोई तुक नहीं बनता। सहनी अगर बिहार सरकार के मंत्री होने के नाते प्रोटोकॉल का पालन करके जाते। तो उन्हें सारी सुरक्षा मिलती। लेकिन उन्होंने बेवजह राजनीतिक दबाव के तहत यूपी में जाने का काम किया।

वहीं उत्तर प्रदेश में में उन्होंने वीआईपी और भाजपा गठबंधन को लेकर कहा कि इसकी वर्तमान में कोई संभावना नहीं दिखती है। भाजपा के पास उत्तर प्रदेश में सहनी समाज से आने वाले नेताओं की कोई कमी नहीं है। इसलिए मुकेश सहनी को भाजपा के खिलाफ बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चहिए।

जानकारी हो कि इससे पहले बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने एक वीडियो जारी कर रहा था कि यदि मेरी पार्टी और विधायकों को लेकर कोई खेल पर्दा के अंदर खेला जा रहा है तो उसे पर्दे के बाहर करें वरना मैं पर्दे में आग लगा डालूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here