चौबे ने बाराबंकी बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, घायलों के उपचार हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

0

पटना : केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बाराबंकी में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में मृत 18 लोगों के आत्मा की शांति और परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। बता दें कि हरियाणा से बिहार जा रहे हैं। इस बस में ज्यादातर बिहार के मजदूर थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और बिहार सरकार अपने स्तर पर लोगों के लिए अपेक्षित कार्य कर रही है। चौबे ने स्वयं भी दोनो राज्य सरकारों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से घटना की तुरंत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

swatva

बता दें कि बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी पुल के पास बस दुर्घटना ग्रस्त हुई। मिली जानकारी के मुताबिक निजी ट्रेवेल्स की डबल डेकर बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। इस दौरान बस का एक्सेल टूटने के कारण बस रुकी हुई थी। गाड़ी खराब होने की वजह से सभी यात्री नीचे उतरकर कुछ आगे, कुछ पीछे तथा कुछ बगल में थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से तेज रफ़्तार से आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जबरदस्‍त टक्कर होने के कारण 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कुछ अस्पताल ले जाने क्रम में डीएम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here