संजय उवाच, शराबबंदी के तर्ज पर लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून

0

पटना : पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर घमसान मची हुई है। जहां विपक्षी दलों द्वारा इसे तर्कसंगत नहीं बताया जा रहा है, तो वहीं सरकार द्वारा इसे बेहद जरूरी बताया जा रहा है। वहीं अब जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार भाजपा विधान पार्षद संजय पासवान ने बड़ी मांग उठाई है।

बिहार भाजपा विधान पार्षद संजय पासवान ने कहा कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण शराबबंदी के तर्ज पर लागू होना चहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून वक्त की जरूरत बन चुका है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या एक बड़ी समस्या है और इस पर हमें जल्द से जल्द सोचने की जरूरत है।

swatva

इसके अलावा संजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है। इस तरह का काम दूसरों राज्य में नहीं हो पाया है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जदयू की आपत्ति को लेकर कहा कि ऐसा नहीं है बल्कि नीतीश कुमार भी सैद्धांतिक रूप से जनसंख्या नियंत्रण के पक्षधर हैं, वह जन जागृति की बात कर रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here