नीरज का लालू से सवाल, कहा : बताएं किन-किन संस्थानों ने अवार्ड से नवाजा

0

पटना : जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने लालूवाद विचारधारा है, तो हम तो पूछेंगे के कड़ी में उन्होंने एक बार फिर से लालू यादव पर कड़ा हमला बोला है।

नीरज कुमार ने लालू यादव से सवाल पूछा कि क्या पंद्रह साल तक बिहार का अभिशाप बने लालू प्रसाद यादव और महिला मुख्यमंत्री के रूप में राबड़ी देवी बता सकती हैं कि उन्हें दुनिया के किसी संस्थान ने उनके कार्यों के लिए कोई सम्मान या पुरस्कार दिया ?

swatva

इसके साथ ही नीरज ने लालू यादव से सवाल करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के स्वघोषित पुरोधा क्या बता पाएंगे कि उन्हें खुद के अलावा दुनिया के किन-किन संस्थानों ने अवार्ड/सम्मान से नवाजा है। यह अलग बात है कि उन्हें उनके शासनकाल में किए गए घोटालों की वजह से भारतीय कानून ने IPC के विभिन्न धाराओं से अलंकृत किया है।

वहीं जदयू एमएलसी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की तारीफ देश दुनिया की कई महान हस्तियों ने किया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यों और समाजिक बदलाव की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए समाज के अंतिम पायदान तक सुशासन पहुंचाया। इसके लिए देश और दुनिया के कई संस्थानों ने उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया है।

एमएलसी नीरज ने कहा कि नीतीश कुमार को दिए गए ये पुरस्कार उनके साथ खड़े 12 करोड़ बिहारियों का पुरस्कार है। मुख्यमंत्री को मिला सम्मान यह बताता है कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्य ने दुनिया के आर्थिक, सामाजिक विशेषज्ञ को बिहार में बदलाव की बयार ने प्रभावित किया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here