बढ़ी महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मियों को मोदी का मरहम, डीए 17% से बढ़कर हुआ 28%…

0

दिल्ली : कोरोना महामारी और बढ़ती महंगाई के बीच केन्द्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मियों का डीए 11 प्रतिशत बढ़ाया है। यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों को 17 के बदले 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा। बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर ने इस पर मुहर लगा दी है। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका ऐलान किया।

उन्होंने बताया कि केंद्र के कर्मचारियों को डियरनेस अलाउंस (DA) और पेंशनर को डियरनेस रिलीफ की बहाली करने पर निर्णय लिया गया है, अब DA की दर को 17% से बढ़ाकर 28% की जाएगी। इसे 1 जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा।

swatva

महामारी के कारण केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर रोक लगी हुई थी। इस तरह अब डीए में बढ़ोतरी के बाद तमाम कर्मचारियों व पेंशनरों को इसका सीधा फायदा होगा। ज्ञातव्य हो कि जून महीने में होलसेल महंगाई दर में 12.07 प्रतिशत, रसोई गैस में 31.44 प्रतिशत तथा पेट्रोल 60 प्रतिशत महंगी हुई है।

डीए केंद्रीय कर्मियों के बेसिक सैलेरी के आधार पर दिया जाता है। सरकार अपने कर्मियों के ऊपर महंगाई के बोझ को कम करने के लिए डीए देती है। तथा समय-समय पर इसमें संशोधन करते रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here