नवनियुक्त मंत्रियों को चौबे ने दी बधाई, कहा- साकार होगा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास का मूल मंत्र

0

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पुनर्गठन-विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि एक प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के काम करने का केंद्र बिंदु है “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास”। आज के मंत्रिमंडल पुनर्गठन में भी इसकी एक झलक देखने को मिली। देश के विभिन्न राज्यों से 43 मंत्रियों की नियुक्ति विभिन्न राज्यों, क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधित्व के तौर पर देखा जा सकता है। अच्छे काम को देखते हुए कुछ मंत्रियों को पदोन्नति भी दी गई। मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद विकास के कार्यों को और तेजी से करने में मदद मिलेगी।

swatva

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि आज के मंत्रिमंडल विस्तार पुनर्गठन के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई देता हूं। नवनियुक्त मंत्रियों से मैं आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यो को और गति मिलेगी और सरकार के मूल मंत्र “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास” को और भी शीघ्रता से कार्यान्वित किया जाएगा।

ज्ञातव्य हो कि कैबिनेट विस्तार में आज 43 मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें 15 कैबिनेट व 28 राज्यमंत्री के तौर शपथ ली है। वहीं, रविशंकर, जावड़ेकर, हर्षवर्धन व गौड़ा समेत 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here