25 जून : सारण की मुख्य खबरें

0

आपातकाल काला दिवस पर जिला कार्यालय पर जूम ऐप के माध्यम से गोष्ठी

छपराः भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के तत्वावधान में आपातकाल काला दिवस पर जिला कार्यालय पर जूम ऐप के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता तथा मुख्य अतिथि छपरा सारण के सांसद केन्द्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने अपने सम्बोधन में कहा 25 जून 1975 की तपिश भरी रात भारतीय राजनीति का वह काल है, जिसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने ‘भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि’ करार दिया था। उस दिन यानी 25 जून को आधी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की, जो 21 मार्च 1977 को 21 माह बाद खत्म हुआ।

तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान की धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। अगले दिन सुबह यानी 26 जून को समूचे देश ने रेडियो पर इंदिरा गांधी की इस घोषणा और इसे लगाने की जरूरतों को लेकर दलीलें सुनीं- ‘जब से मैंने आम आदमी और देश की महिलाओं के फायदे के लिए कुछ प्रगतिशील कदम उठाए हैं, तभी से मेरे खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही थी।’

swatva

सच्चाई यह थी कि इंदिरा गांधी के इस आत्मघाती फैसले के पीछे 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से इंदिरा गांधी के खिलाफ दिया गया वह फैसला था, जिसमें इंदिरा गांधी को चुनावी धांधली का दोषी मानते हुए उनपर छह वर्षों तक कोई भी पद संभालने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

इंदिरा गांधी को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने देश पर आपातकाल लागू कर दिया। आंतरिक सुरक्षा कानून (मीसा) के तहत राजनीतिक विरोधियों की व्यापक पैमाने पर गिरफ्तारियां की गयी, जिसमें जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडीज, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे लगभग तमाम अग्रणी नेता शामिल थे। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे विवादास्पद काल बन गया, जिसमें सत्ता तंत्र ने समूचे देश को कैदखाने में बदल दिया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया। एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है।

21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग व बलिदान को नमन। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया।

एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग व बलिदान को नमन। इस अवसर पर जेपी सेनानी रामायण सिंह जीवनदानी, सियाराम सिंह अधिवक्ता, मन मोहन दास, महादेव राय को भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने खादी अंगवस्त्र तथा पुष्प माला से सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शान्तनु कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी सह संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में छपरा विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक सिंह, उपाध्यक्ष लाल बाबू कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, मंत्री सत्यानंद सिंह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न चौधरी तथा जूम एप पर सैकड़ो कार्यकर्ता जुड़े।

0 साल से लेकर 5 साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई जायेगी दो बूंद जिंदगी की खुराक

छपरा : जिले में 27 जून से 03 जुलाई तक पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत 0 साल से लेकर 5 साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाई जाएगी। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी सह उपविकास आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्ष्ता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक की गयी।

जिसमें प्रभारी डीएम ने कहा कि अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाएं। प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य, विभाग, आईसीडीएस व प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर माइक्रोप्लान तैयार करें। हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नहीं रहे।

डीएम ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए अधिकारियों को अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करना होगा। चिन्हित किये गए सभी केंद्रों पर ससमय दवा उपलब्ध कराते हुए सभी 5 वर्ष से नीचे के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनायें।उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा आमजन को अपने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाई जाय ताकि अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवा सकें।

कोविड संबंधित सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी :

डीएम ने कहा कि कोरोना काल में पोलियो राउंड को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मास्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर किसी के लिए जरूरी होगा। कोविड संबंधित सुरक्षा को देखते हुए मानकों को ध्यान में रखना जरूरी है। सभी वैक्सीन बॉक्स वाहकों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पोलियो अभियान के दौरान उपयोग होने वाले सभी कोल्ड बॉक्स और आइस पैक की अच्छी तरह साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। क्षेत्र में निकलने से पहले मास्क जरूर पहनेंगे, हाथों को जीवाणुमुक्त रखेंगे और शारीरिक दूरी का पालन करेंगे।

पोलिया अभियान के दौरान भी जारी रहेगा कोविड व नियमित टीकाकरण :

इस दौरान प्रभारी डीएम के द्वारा कोविड व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्ष की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि पोलियो अभियान के दौरान कोविड व नियमित टीकाकरण निरंतर जारी रहेगा। उन्होने कहा कि टीकाकरण के लक्ष्य को हर हाल में शत-प्रतिशत हासिल करना है। जिले में प्रतिदिन 25 से 25 लाभार्थियों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को जागरूक कर लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक पीएचसी, सीएचसी के अतिरिक्त टीका एक्सप्रेस द्वारा अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं।

जागरूकता अभियान का दिख रहा है असर :

प्रभारी डीएम ने कहा कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए चलाये गये अभियान की सकारात्मक तस्वीर देखने को मिल रही है। अब टीकाकरण के लिए लोग बेझिझक केंद्र पर पहुंच रहे हैँ। जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जनप्रतिनिधि, धर्म गुरुओं के साथ मीडिया की भी अहम भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर विभिन्न तरह की अफवाहें फैली कि लोग टीका लेने से कतराने लगे थे। अब परिस्थिति बिलकुल ही अलग देखने को मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ दिख रही है। इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार, डीआईओ डॉ. अजय कुमार शर्मा, डीपीएम अरविन्द कुमारी, एसएमओ डॉ. रंजितेश कुमार, आईसीडीएस डीपीओ वंदना पांडेय, सभी सीडीपीओ व सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।

ठनका गिरने से युवती की मौत

छपराः गडखा प्रखंड के नरांव पंचायत स्थित नरांव टोले धर्मबागी के एक युवती की मृत्यु ठनका गिरने से हो गई। मृतक महेश्वर राय की चौदह वर्षीय बेटी लखी कुमारी बताई गई है।परिजनो ने बताया कि वह अपने पापा का खाना पहुॅचाने बगीचे मे गयी थी जहाॅ उसके पिता आम तोड रहे थे।

खाना पहुॅचाकर घर लौटने के क्रम मे ठनके के चपेट मे आ गई। घटना आज दिन मे दोपहर की है। ठनका के प्रहार से घटना स्थल पर ही उसने दम तोड दिया। वह अपने पाॅच भाई बहनो मे सबसे छोटी थी। उसके पिता दैनिक मजदूरी से अपने परिवार को चलाते है। मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया है।

अल्ताफ आलम राजू को बिहार प्रदेश जद यू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जद यू के किया प्रदेश सचिव मनोनीत

छपराः जिले के जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू को बिहार प्रदेश जद यू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जद यू को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। जिसके बाद जिले के जद यू कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। जिले कार्यकर्ताओ द्वारा नव मनोनीत सचिव को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। बता दे कि पूर्व विधान पार्षद डॉ रमजान अली के पुत्र अल्ताफ आलम राजू राजनीतिक सफर पूर्व में सारण जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जनवरी 2007 से मार्च 2011 तक शुरू हुई, जिंसके बाद अप्रैल 2011 से 8 अक्टूबर 2016 तक प्रदेश महासचिव सह सिवान जिला संगठन प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बनाए गए।

9 अक्टूबर 2016 से 25 जनवरी 2021 तक सारण जिला जद यू जिला अध्यक्ष के बाद अब प्रदेश जद यू के सचिव बनाए जाने पर अल्ताफ आलम राजू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को हार्दिक आभार व्यक्त करते कहा है कि मिली इस जिम्मेदारी का तन मन से निर्वहन करूंगा पूर्व विधायक धूमल सिंह विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव वैधनाथ सिंह विकल पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह जिला पार्षद मीना अरुण मुख्य प्रवक्ता संतोष कुमार महतो।

जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर, अरशद परवेज सत्यप्रकाश यादव, सुरेश सिंह, काजिम राजा रिजवी, गामा सिंह, बाल्मीकि पाठक, कुसुम रानी, वसीम अकरम खान, दिगम्बर तिवारी, रवि प्रकाश, पूर्व मुखिया मिथलेश सिंह, शम्भू मांझी, राकेश भारती, संजय सिंह, शाहबुद्दीन मंसूरी, रणवीर सिंह, चांदनी कुमारी सफदर हुसैन, रेणु सिंह साबिर अली, मोहम्मद फिरोज आदि सहित सैकड़ो ने मनोनयन पर बधाई दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here