बिहार BJP संगठन में फेर बदल , जायसवाल ने जारी की सूची 

0

पटना : बिहार भाजपा के संगठन में फेर बदल हुआ है।बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री में बदलाव किया गया है।

swatva

बिहार भाजपा ने अब प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बेबी कुमारी को प्रदेश महामंत्री बना दिया है। वहीं प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंभू को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक अनिल राम को प्रदेश मंत्री की ज़िम्मेवारी सौंपी गयी है।

दरअसल संगठन में ये फेरबदल जनक राम के मंत्री बन जाने के कारण हुआ है। जनक राम पहले बिहार भाजपा में प्रदेश महामंत्री थे। लेकिन पार्टी संविधान के मुताबिक एक व्यक्ति एक पद के फ़ार्मूले के तहत उन्हें अब संगठन से मुक्त कर दिया गया है। जिसके कारण बिहार भाजपा संगठन में फेर बदल करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here