कोरोना संकट के बावजूद गेहूं की रिकार्ड खरीद बिचौलियों के मुंह पर तमाचा : भाजपा

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद केंद्र सरकार ने किसानों से रिकार्ड गेहूं की खरीद हुई है।

अरविंद सिंह ने कहा कि रबी विपणन वर्ष 2021-22 में विभिन्न राज्यों से 14 जून तक MSP पर 425.77 LMT गेहूं की खरीद हो चुकी है। बीते वर्ष इसी अवधि 378.44 LMT खरीद हुई थी। यह आंकड़ा कथित किसान आंदोलन चलाने वालों की आंख खोल देने वाला है। दरअसल, शुरू से देखा जा रहा है यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि उन बिचौलियों का है जो किसानों का शोषण करते है।

swatva

भाजपा नेता अरविंद सिंह ने कहा कि गेहूं की खरीददारी से किसान बड़े प्रसन्न हैं। अब तक 47.53 लाख किसानों को MSP पर 84,089.77 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

ज्ञातव्य हो कि गेहूं खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिनों पहले कहा था कि बिहार में गेहूँ 15 जून, 2021 के अन्तिम आँकड़ों के अनुसार 4 लाख 56 हजार मे0 टन की रिकार्ड खरीद की गई है। यह उत्साहवर्धक उपलब्धि है। अगले वर्ष धान और गेहूँ की और अधिक खरीद की जाएगी जिससे अधिक से अधिक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here