12 जून : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

युवक का शव बरामद

आरा : भोजपुर जिले के हसन बाजार ओपी अंतर्गत कातर गांव के पचमा रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की शाम गड्ढे में चार सहेलियां डूब गई। इनमें तीन की मौत हो गयी जबकि एक को गंभीर हालत है| मृतकों में कातर गांव निवासी मनोज कुमार सोनी की 14 वर्षीया पुत्री सुनैनी कुमारी, इफजात अंसारी के 11 वर्षीया पुत्री रजिया खातून एवं शहाबुद्दीन अंसारी की 13 वर्षीया पुत्री नरगिस खातून है जबकि उसी गांव के रोजिद अंसारी की पुत्री अंजुम खातून की हालत गंभीर बनी हुई है।

हसन बाज़ार ओपी अध्यक्ष ने बताया कि चारो सहेलियां रोज की तरह शुक्रवार की दोपहर बधार में बकरी चराने गयी थी| इसी बीच वे कातर गांव के पचमा रेलवे क्रॉसिंग के समीप गड्ढे में नहाने चली गई। नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह चारों उसमें डूब गई। वहां मौजूद लोगों ने देखकर शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों के पहुचने के पहले ही तीन की मौत हो गई थी जबकि एक को ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला लिया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पीरो सीएससी ले जाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

swatva

युवक का शव बरामद

आरा : भोजपुर जिले के कोईलवर थानान्तर्गत बड़का चंदा एवं काजीचक गांव के बीच घर से काम करने निकले युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक छोटका चंदा गांव निवासी कृष्णा पासवान का 30 वर्षीय पुत्र संतोष पासवान उर्फ पंक्षी पासवान है।

मृतक के भाई बृज कुमार पासवान ने बताया कि वह आज सुबह करीब 8 बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। देर शाम अचानक ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनका बड़का चंदा एवं काजीचक के बीच मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना थाना को दी। मृतक के भाई ने गला दबाकर हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि उसने किसी पर भी मारने का आरोप एवं आशंका नहीं जताई है।

बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की माने तो युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने के कारण होना प्रतीत होता है। पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

नहर से मिला युवक का शव

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय के नवादा थानान्तर्गत जवाहर टोला स्थित नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक शाहपुर थानान्तर्गत दलन छपरा गांव निवासी स्व. हर्षनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र पिंटू सिंह है।

मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक की दिमागी हालत लगभग तीन महीनों से ठीक नहीं थी। जिसके कारण वह दो माह पूर्व घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नही चला था। आज सुबह वहां स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और और शव को दाह संस्कार के लिए वापस गांव ले गए।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here