ट्वीटर पर ट्रेंड हुई बालिका वधू निकली सयानी, खुद आई सामने, बताया हूं बालिग

0

– 19 साल से उपर की बालिका को 8 साल का बताकर किया गया था मार्मिक पोस्ट

नवादा : ट्यूटर पर तुसार श्रीवास्तव नामक एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार को पोस्ट एक तस्वीर व तस्वीर का सच ने शासन प्रशासन को हिला दिया। एक विवाहिता की उम्र महज़ 08 वर्ष उसके दूल्हे की उम्र 28 बताई गई। तस्वीर के बारे में लिखा गया था कि 70 साल में भी ऐसी स्थिति। गरीब मां-बाप की बेवेशी से इसे जोड़ा गया था। सोशल मीडिया पर मामला इस कदर वायरल हुआ अजब-गजब के कमेंट आने लगे। लड़की को नवादा का बताया गया।

swatva

शुरू हुई तफ्शीश :

मामल नवादा डीएम यशपाल मीणा के संज्ञान में आया तो उस लड़की और परिवार की खोजबीन शुरू हुई। मीडिया के लोग भी वाक्या को तफ्शीश से जानना और सामने लाना चाह रहे थे। कई घंटे की मशक्कत के बाद यह सामने आया कि लड़की जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के मंजौर गांव की है। कंफर्म करने के लिए नवादा सदर के एसडीएम उमेश कुमार भारती, पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष पवन कुमार, बीडीओ सत्यनारायण पंडित, अंचल अधिकारी उदय प्रसाद आदि को लिए मंजौर गांव पहुंचे। गांव वालों को भी इस शादी के बारे में बहुत कुछ जानकारी नहीं थी। खैर, ग्रामीणों ने अपने स्तर से प्रशासन को संतुष्ट करने का प्रयास किया। यह बताया गया कि वह परिवार गांव में रहता ही नहीं है। लड़की की शादी उसके ननिहाल जमुई जिला के सिकंदरा थाना इलाके के मतासी अकौनी गांव से हुई।

बालिग निकली लड़की :

– प्रशासनिक जांच के दौरान ही शाम को लड़की का आधार कार्ड सोशल साइट पर उपलब्ध हुआ। जन्म तिथि 01-01-2002 बताया गया। इस लिहाज से लड़की की आयु 19 साल से उपर हो चुकी है। आधार कार्ड के अनुसार लड़की मंजौर के पवन सिंह की पुत्री तनु कुमारी बताई गई।

सोशल साइट पर शादी की वायरल तस्वीर और आधार कार्ड की तस्वीर में उम्र को लेकर बड़ा फर्क दिख रहा था। खैर देर शाम तक प्रशासन द्वारा साफ कर दिया गया कि लड़की नबालिग नहीं बालिग है।

शेखुपरा जिले के बरसा गांव में हुई शादी :

– लड़की तन्नु की शादी शेखपुरा जिले के बरसा गांव के युवक शशिकांत शर्मा उर्फ सोनू से हुई है। 26 अप्रैल 21 को शादी लखीसराय जिले के ख्याति प्राप्त धर्मस्थल अशोक धाम में हुई थी। अब जाकर वीडियो वायरल हुआ है।

बचपन से ही ननिहाल में रहती थी तन्नू :

– परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार लड़की बचपन से ही मां के साथ अपने ननिहाल सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में रह रही थी। ग्रामीणोंं ने बताया कि जिस लड़की को सोशल साइट पर 8 साल उम्र बताई जा रही है, उसकी वास्तविक उम्र 18 वर्ष से अधिक है। लंबाई कम है। दूसरी बहन छोटी कुमारी की उम्र 15 साल की है। सबसे छोटा पुत्र आयुष कुमार की उम्र करीब 12 वर्ष है।

इस संबंध में पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कहा कि वर-वधु का जो उम्र वायरल हुआ है, वह पूरी तरह गलत है। लड़का लड़की पूरी तरह बालिग है। बाल-विवाह का मामला नहीं है। चाइल्ड हेल्प लाइन के काउंसलर आर्यन मोहन तथा टीम सदस्य गोपाल कुमार थाना पहुंचकर पुलिस से उम्र का सत्यापन का लिखित प्रमाण प्राप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here