BJP सांसद ने CM को लिखा पत्र, कहा : पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाए सरकार 

0

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव पर भी ग्रहण लग गया है। ऐसे में पंचायती राज्य व्यवस्था के अंतर्गत आने वाले प्रतिनिधियों का भविष्य आगे क्या होगा इस पर सरकार को अंतिम फैसला लेना है। इस बीच भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पंचायती राज प्रतिनिधियों के समर्थन में उतर गए हैं।

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर मांग की है कि पंचायती राज व्यवस्था किसी संवैधानिक संकट में ना पड़े इसके लिए जरूरी है कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ा दे।

swatva

अपने पत्र में सांसद रामकृपाल यादव ने कहा है कि बिहार पंचायत चुनाव 2021 फिलहाल टलने की स्थिति में पहुंच गया है। चुनाव नहीं होने की स्थिति में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के समक्ष संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अधिकतर योजनाएं जो पंचायतों के विकास से संबंधित हैं उसके क्रियान्वयन में भी संकट पैदा होने वाला है। ऐसी स्थिति में बिहार सरकार को किसी विधि सम्मत निर्णय की तरफ आगे बढ़ना चाहिए।

रामकृपाल यादव ने अपने पत्र में बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह का पत्र भी संलग्न किया है। उन्होंने कहा है कि इस मांग के पीछे जनप्रतिनिधियों की कई वाजिब चिंताएं हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि पंचायत चुनाव संपन्न होने तक प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।

मालूम हो कि पंचायत चुनाव संपन्न नहीं होने की स्थिति में नीतीश सरकार ने जो संकेत दिया है उसके मुताबिक पंचायती राज प्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म होने पर उनकी जगह प्रशासनिक अधिकारियों को पंचायती राज व्यवस्था को बनाए रखने का अधिकार दिया सकता है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here