कोरोना संक्रमित महिला की मौत, बेटी ने लगाया था अस्पताल कर्मचारियों पर रेप का आरोप

0

पटना : राजधानी पटना के एक बड़े निजी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। मालूम हो की कुछ दिन पहले इस महिला को लेकर उसकी बेटी ने अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा उसके मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

मालूम हो कि महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद 15 मई को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।जिसके बाद महिला की तबियत अधिक बिगड़ने पर आईसीयू में एडमिट कर दिया गया था। वहीं इस बीच महिला की बेटी ने अस्पताल के कर्मचारियों पर रेप का आरोप लगाया था।

swatva

महिला की बेटी का कहना था कि जब अपनी मां से मिलने पहुंची थी तब मां का हाथ-पैर बंधा हुआ था। जब हॉस्पिटल के कर्मचारियों से इस संबंध में बात की तब उन्होंने कहा कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन जब उसने अपनी मां से बात की तब उनकी मां ने बताया था कि उनके साथ गलत हुआ है।

सोशल साइट पर वायरल हुआ था वीडियो

जिसके बाद महिला की बेटी ने सोशल साइट पर मां के बयान का वीडियो जारी किया जिसमें पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ अस्पताल के कर्मचारियों ने गलत किया है। सोमवार को आईसीयू में भर्ती महिला के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया था। महिला कोरोना पॉजिटिव थी।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आईसीयू में इलाज के दौरान एक मरीज के रिश्तेदार द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया गया।वह आरोप बिल्कुल गलत है हमने अपने अस्तर से इस मामले की जांच की है।हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हम भी जांच में सहयोग कर रहे हैं।

वहीं आज पीड़ित महिला की मौत हो गयी है। मां की मौत के लिए उनकी बेटी ने अस्पताल के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। मां की मौत के बाद मृतका की बेटी आज प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची जहां आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here