14 मई : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

अवैध क्लीनिक एवं झोलाछाप डॉक्टर का सिंडिकेट कर रहा भ्रूण हत्या और अवैध एबॉर्शन का कार्य

मधुबनी : जिले के जयनगर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। शहर के कमला रोड स्थित काली मंदिर के नजदीक एक नवजात की लाश को कुत्ते खा रहा था। देखते-ही-देखते घटनास्थल के नजदीक लोग इकठ्ठा हो गए। इस बाबत छात्र नेता कुमार धीरज कुमार ने बताया कि इस आसपास के क्षेत्रों से भी नवजात के मिलने के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि यह जांच का विषय है। निश्चित तौर पर नाजायज शिशु का मामला हो सकता है। वैसे जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है।

स्थानीय लोगों की मानें तो जयनगर इंडो-नेपाल बॉर्डर के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चोरी-छिपे अवैध रूप से प्रसव और एबॉर्शन कराया जाता है, जिसमे दर्जनों अवैध क्लीनिक एवं झोलाछाप डॉक्टर कुछ सफ़ेदपोश के संरक्षण में चला रहे हैं। इन्हीं तरह के जगहों पर अवैध रूप से इस तरह का कारोबार किया जाता है। इसकी जांच होना अतिआवश्यक है।

swatva

स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं चतुर्वर्गिय कर्मचारी को किया गया निलंबित

मधुबनी : सिविल सर्जन,मधुबनी के द्वारा जिला के दो कर्मियों रामसुंदर मंडल बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मो० फूल हसन चतुर्वर्गिय कर्मचारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाबुबरही को निलंबित क़िया गया। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु संचालित कोविड केयर सेंटर/डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर रामपट्टी के सुचारू रूप से संचालन हेतु राजसुन्दर मंडल, बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मो० फूल हसन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाबूबरही की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाबूबरही को उन्हें विरमित करने एवं योगदान देने हेतु निदेशित किया गया। परन्तु विरमन के आदेश के बावजूद राजसुन्दर मंडल एवं मो० फूल हसन द्वारा कोविड केयर सेन्टर रामपट्टी में योगदान नहीं किया गया।

इस संबंध में राजसुन्दर मंडल, बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मो० फुल हसन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाबूबरही से प्राप्त स्पष्टीकरण अंसतोषप्रद रहने, उनके द्वारा वैश्विक महामारी की आपदा की स्थिति में उच्चाधिकारियों के आदेश का उल्लंघन करने, एवं वैश्विक महामारी जैसी आपदा में कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य सुविघा उपलब्ध कराने में व्यवधान उत्पन्न करने का घोतक होने के कारण तत्काल प्रभार से निलंबित करते विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्णय सिविल सर्जन,मधुबनी द्वारा लिया गया।

स्वतंत्रता सेनानी बिरजू साह का गुरुवार की रात पैतृक निवास पर हो निधन

मधुबनी : अनुमंडल मुख्यालय जयनगर प्रखंडस्थित शिलानाथ दुलीपट्टी पंचायत अन्तर्गत दुल्लीपट्टी गांव निवासी 98 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी बिरजू साह का गुरुवार की रात दुल्लीपट्टी स्थित उनके पैतृक निवास पर हो निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को 11बजे बजे पैतृक गांव में किया आम के बगीचा किया गया गया ‌। वे अपने पीछे एक पुत्र चार पुत्रियों समेत एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी बिरजू साह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अनुमंडल प्रशासन द्वारा दी गई श्रद्धांजलि।

स्वतंत्रता सेनानी बिरजू साह के निधन पर दुलीपट्टी पंचायत के भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय अमला देवी के सुपुत्र सामाज सेवी बीरेंदर यादव द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका निधन एक दुखद घटना है। इससे दुलीपटी ग्राम के साथ-साथ पूरे शिलानाथ दुलीपट्टी पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है। जयनगर प्रखंड बिकास पदाधिकारी चन्द्रकांता कुमारी, जयनगर अंचलाधिकारी संतोष कुमार, जयनगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बिरजू साह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र (Wreath) अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

आपको बता दें कि स्वतंत्रता सेनानी बिरजू साह को जयनगर थाना अध्यक्ष संजय एवं उनके साथ पहुँचे प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मौजूद उप-सरपंच राज कुमार पासवान, शिलानाथ दुलीपट्टी पंचायत, वीरेन्द्र साह उर्फ पहलवान, राजेन्द्र झा, विभाकर गुप्ता, रौशन कुमार यादव, महेश गुप्ता समेत दर्जनो ग्रामींण मौजूद रहे।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here