आज से सभ्यता द्वार में करें प्रवेश, जानें, टाइमिंग और खासियत?

0

पटना : राजधानी के ज्ञान भवन के समीप निर्मित सभ्यता द्वार में आज से निःशुल्क प्रवेश आरंभ हो गया। अब हर कोई सभ्यता द्वार में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवेश कर सकता है।स्वच्छता को ध्यान में रखकर कुछ खास हिदायतें दी गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 मई 2016 को सभ्यता द्वार का लोकार्पण किया था।
बता दें कि सभ्यता द्वार बलुआ पत्थर आर्क से निर्मित गंगा के किनारे स्थित है। सभ्यता द्वार की ऊंचाई 34 मीटर है। सभ्यता द्वार पर वैशाली के अशोक स्तम्भ के चार सिंह वाला प्रतीक तत्कालीन मगध और आधुनिक राष्ट्र के बीच सेतु का काम कर रहा है। इसका निर्माण कार्य 20 मई 2016 से प्रारंभ हुआ। 50 करोड़ की लागत से 2018 में सभ्यता द्वार का पूर्ण निर्माण हुआ। भवन निर्माण विभाग ने सभ्यता द्वार के आसपास काफी खूबसूरत गार्डन बनाया है। गार्डन भी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के इंडिया गेट और फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे की श्रृंखला में ही यह सभ्यता द्वार भी है। सभ्यता द्वार पर सम्राट अशोक , महात्मा बुद्ध, मेगास्थनीज और भगवान महावीर की वाणी अंकित है जो पर्यटकों को अपनी तरफ बहुत आकर्षित कर रही है। सभ्यता द्वार पाटलिपुत्र के उस गौरवशाली दौर में ले जाने में सक्षम होता है जब पाटलिपुत्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केन्द्र था। सभ्यता द्वार के सामने साम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित की गई है जो हमे संदेश देती है कि सदा जीवन त्याग और ज्ञान के प्रति उत्प्रेरित रहे।
चूंकि प्रवेश का पहला दिन था तो काफी भीड़ देखने को नहीं मिली। अभी बहुत सारे काम पूर्ण नहीं हुए हैं। काम पूर्ण करने की प्रकिया जोरों से चल रही हैं।
सोनू कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here