बिहार : 7 आईएएस का तबादला, त्रिपुरारि शरण बने नए मुख्य सचिव

0

पटना : बिहार के मुख्य सचिव 1985 बैच के आईएएस अरुण कुमार सिंह के निधन के बाद 1985 बैच के आईएएस त्रिपुरारि शरण को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे राजस्व पर्षद के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

साथ ही 1986 बैच के आईएएस संजीव कुमार सिन्हा को राजस्व पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे मुख्य जांच आयुक्त के पद पर तैनात थे। वहीं, 1988 बैच के आईएएस सुधीर कुमार को नया मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है।

swatva

1989 बैच की आईएएस वन्दना किनी का तबादला करते हुए श्रम संसाधन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही इन्हें कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर मुख्य सचिव की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे भागलपुर व मुंगेर की कमिश्नर थीं। वहीं, श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह का ट्रांसफर करते हुए तिरहुत प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है। सिंह 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

इसके अलावा 2000 बैच के आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह मीणा जो कि वित्त विभाग के सचिव थे उनको भागलपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। इनके पास मुंगेर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वहीं, मुजफ्फरपुर के कमिश्नर मनीष कुमार को दरभंगा प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वैसे दरभंगा कमिश्नर का प्रभार मनीष कुमार के पास ही था। लेकिन, मिहिर कुमार को तिरहुत प्रमंडल का कमिश्नर बनाये जाने के बाद मनीष कुमार को दरभंगा प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here