रोहित ,सुकांत , अरुण कुमार सिंह की निधन पर केंद्रीय मंत्री चौबे ने किया शोक व्यक्त

0

पटना : पूरे देश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब हर रोज लाखों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वहीं इस बीच देश के लिए आज का दिन काफी दुखदाई रहा । देश में आज मीडिया जगत के जाने माने चेहरे रोहित सरदाना की मौत हार्ट अटैक से हो गई तो वहीं बिहार की राजधानी पटना में सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह और वरिष्ठ पत्रकार सुकांत नजार्जुन का भी निधन हो गया । वहीं इन सबके के निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने शोक व्यक्त किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि रोहित के निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। मात्र 42 वर्ष की उम्र में रोहित की अचानक मृत्यु अत्यंत दुखदाई है। बहुत कम समय में उन्होंने टीवी पत्रकारिता में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया था। उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता में राष्ट्रवादिता, ऊर्जा, जोश, ताजगी और ओजस्विता झलकती थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में एक बड़ी कमी आ गई है।

swatva

मेरी पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने हेतु धैर्य प्रदान करने के लिए मै प्रार्थना करता हूं।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के कोरोना से निधन होने पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अरुण कुमार सिंह एक सुलझे हुए प्रतिभावान, योग्य और कर्मशील आईएएस अधिकारी थे। वे प्रशासनिक स्तर पर बिहार में कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में प्रदेश की अगुआई कर रहे थे। लेकिन अफसोस की बात है कि कोरोना से उनकी ही असमय मृत्यु हो गई।मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को पीड़ा को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

सुकांत नागार्जुन के निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति

इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार नागार्जुन के निधन पर चौबे ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि सुकांत नागार्जुन के निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है। वे एक महान पिता के महान पुत्र थे।बाबा नागार्जुन जैसे महान साहित्यकार और जनकवि के पुत्र होने का उन्होंने कभी भी अनजान जगहों पर प्रचार प्रसार नहीं किया। सरल हृदय,सादा जीवन,मीठी वाणी तथा युवाओं को प्रोत्साहन देना व प्रेरित करना उनकी विशेषता थी। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने हेतु धैर्य प्रदान करने के लिए मै प्रार्थना करता हूं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here