छपरा : राजेंद्र महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों की 8 महीने के लंबित वेतन भुगतान को लेकर चल रहा आंदोलन आज भी जारी रहा। इसबीच कॉलेज प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद अब उनके सामने आमने—सामने की लड़ाई की नौबत आ गई है। धरना पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि हम लोगों की बहाली नियमित है तथा हम लोग सही हैं। प्राचार्य द्वारा मनमानी किए जाने को लेकर यह समस्या उत्पन्न हुई है। वहीं कर्मचारियों ने राजभवन, विश्वविद्यालय प्रशासन तथा स्थानीय जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। इसी कड़ी में आज महाविद्यालय में उनके आंदोलन को देखते हुए स्थानीय पुलिस वज्र वाहन के साथ पहुंची। पुलिस ने धरने पर बैठे कर्मचारियों से बात की, कागज देखा और लौट गई। इस धारणा में नवीन कुमार सिंह, नवल सिंह, लालमुनी देवी, महमूद आलम, गणेश राम, महेंद्र राम, शंभू प्रसाद, सावन राम, राम बाबू राम, अरुण सिंह, राम इकबाल सिंह, ईश्वर प्रसाद, विंध्याचल प्रसाद, सतनारायण शर्मा, विनोद प्रसाद, ललन सिंह, जोगेंद्र राय, जगरनाथ प्रसाद सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।