महिला की गला रेत कर हत्या शव सड़क किनारे फेका

0

मधुबनी : जिले के फुलपरास अनुमंडल के लोकही प्रखंड के अंधरामंठ थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई।अंधरामंठ गांव के पास कुसुम लाल साह के घर के पास सड़क के किनारे शव रविवार को सुबह पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों और राहगीरों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अंधरामंठ पुलिस ने जांच पड़ताल की दोपहर में महिला की शिनाख्त होने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

महिला की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे अंधरामंट थाना क्षेत्र के। अंधरामंट गांव के पास कुछ ग्रामीणों ने अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा। महिला के शरीर खून से लथपथ था शोर मचाने पर आसपास के अन्य ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

swatva

प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि महिला की गले पर धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। अंधरामंट गांव के निवासी हरेराम यादव की पत्नी रेनू देवी उम्र 35 वर्ष की रुप में की गई है। वहीं हरे राम यादव थाना पर पहुंचकर मृतिका कि शिनाख्त अपनी पत्नी रेणु देवी उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की किसी दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लाख मना करने के बावजूद वह इस साल से बाज नहीं आ रहा था। वही इस हत्या में पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज किया है। वही थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या में महिला की पती तथा दो अन्य लोग शामिल हैं वहीं इस खबर के बाद इलाके में शनशनी फेल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here