शादी में दहेज दानव की इंट्री, दो साल पूर्व तय शादी का रिश्ता दरका, पीड़िता को चाहिए इंसाफ

0

नवादा : शादी में दहेज दानव की ऐसी इंट्री हुई कि दो साल पहले तय शादी का रिश्ता दरक गया। मुहमांगी रकम नहीं मिली तो लड़के वालों ने दूसरे जगी शादी फिक्स कर दिया। शादी से लड़के वालों का इंकार हुआ तो लड़की इंसाफ पाने पहुंच गई पुलिस के पास। मामला कानूनी पेंच में उलझना तय हो गया है। लड़की पक्ष नवादा जिले के पकरीबरावां थाना इलाके और लड़का इसी जिले के पकरीबरावां थाना इलाके के एक गांव का है।

मिल रही जानकारी के अनुसार पकरीबरावां थाना इलाके के एरुरी गांव के स्वर्गीय द्वारिक साव की पुत्री पूनम कुमारी अपनी बहन सोनम के साथ 20 अप्रैल मंगलवार को पहुंची थी। उसने एडीपीओ को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि साल 2019 में उसकी शादी कौआकोल थानांतर्गत मननपुर गांव के बैकुंठ साव के पुत्र उपेन्द्र साव के साथ तय हुई थी। इस शादी में कुछ लेनदेन भी हुआ। दो किस्तों में 4 लाख 5 हजार रुपये नगद दिया गया था।

swatva

शादी की बारी आई तो कोविड 19 महामारी के कारण लॉकडॉन लग गया, जिसके कारण विवाह की तिथि लड़का पक्ष वाले बढ़ाते गए। इस दौरान लड़का का संपर्क लड़की के घर वालों के साथ बढ़ता गया। पीड़िता का कहना है कि शादी के पूर्व उसका यौनशोषण हुआ। अब शादी की बारी आई तो दहेज के रूप में और रुपये की मांग की जाने लगी।

मांग पूरी नहीं हाेने पर 26 अप्रैल को दूसरी लड़की से विवाह करने जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ ने पीड़िता का बयान कौआकोल थाना भेज दिया। पीड़िता को उम्मीद है कि उसे न्याय अवश्य मिलेगा। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार पीड़िता को है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here