कोरोना ने पहले नौकरी छिनी, घर वापसी में जिंदगी

0
बक्सर में कोरोना पॉजिटिव से नेगिटिव हुए व्यक्ति की मौत से हड़कंप

– दिल्ली से नवादा लौट रहे युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत

नवादा : जिले का एक युवक रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली गया था। कुछ काम रोजगार मिल भी गया था। कोरोना संकट बढ़ा तो नौकरी चली गई। नौकरी जाने के कारण वह दिल्ली से घर को लौट रहा था। लेकिन लौट नहीं सका। कानपुर के आसपास हाइवे पर दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। युवक वारिसलीगंज थाना इलाके के मय गांव निवासी श्रीकांत सिंह का पुत्र सत्यम कुमार था।

swatva

बताया गया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लॉक डाउन के हालात हो गए हैं। की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सत्यम बेरोजगार हो चुका था। ऐसे में शुक्रवार 16 अप्रैल को अपने एक दोस्त को साथ ले बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कानपुर के आसपास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

ग्रामीण सूत्र बताते हैं कि युवक अपने पिता और अन्य साथी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करता था। दिल्ली में कोरोना के फैलाव के कारण लॉक डाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिस कारण युवक की नौकरी वाली कंपनी बंद हो गया था। नौकरी चले जाने के कारण गांव के ही एक दोस्त गोरेलाल कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

कानपुर के आसपास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से युवक की बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे 21 वर्षीय सत्यम की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि साथ रहे गांव के दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। मृतक सत्यम की आयु 21 वर्ष के करीब थी। मृदु भाषी और मिलनसार स्वभाव के युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

परिजनों के अनुसार कंपनी बंद हो जाने के बाद करीब चार दिनों पूर्व साथ कमाई करने वाले अपने पिता को ट्रेन से घर भेजा था और खुद बाइक से आ रहा था। पिछले वर्ष अचानक हुए लॉकडाउन में भी वह दिल्ली में फंसा था। तब परिजन के साथ जैसे तैसे घर पहुंचा था। मात्र कुछ माह पहले ही रोजगार के लिए पिता के साथ दिल्ली गया था। लेकिन फिर वही स्थिति उत्पन्न होने के बाद घर लौट रहा था। मृतक मां-पिता और तीन बह्नोंकी आंख का तारा था।
फिलहाल परिजनों की आँख के आंसू नहीं थम रहा है। हादसे की सूचना के बाद लोग कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here