शिक्षाविद सह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष का निधन, शोक

0

नवादा : जिले के जाने माने शिक्षाविद सह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष 75 वर्षीय प्रो इलियास हुसैन का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वे जिले के एकमात्र अंगिभूत राजेन्द्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय में प्रोफेसर के पर से अवकाश प्राप्त किया था। इसके साथ ही इराकी उर्दू महिला उच्च विद्यालय के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। जिले के कई मुस्लिम संगठनों से जुड़े रहे तथा हमेशा गरीबों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई।

प्रो० इलियास की तबियत बिगड़ने व सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया था जहां से चिकित्सकों ने दिल्ली स्थानांतरित कर दिया था। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदनाओं का तांता लग गया।

swatva

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजिक खान, पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, आभा देवी, राम रतन गिरी, राजीव कुमार बब्लू, अनिल सिंह, अधिवक्ता नदीम हयात, मो शमा, मुफ्ती ईनायतुल्लाह कासमी समेत दर्जनों लोगों ने मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी है। शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here