चिराग की नई टीम तैयार, प्रिंस ने जारी किया 36 जिलाध्यक्षों की सूची

0

पटना : विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद लोजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद चिराग ने लोजपा को मजबूत करने के लिए राजू तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। इसके अलावा चिराग ने शाहनवाज कैफी को हटाकर संजय पासवान को लोजपा का नया प्रधानसचिव नियुक्त किया था। वहीं, आज लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने 36 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

संगठन के अनुसार लोजपा में 42 जिलाप्रमुख होते हैं, लेकिन पार्टी ने अभी 36 के नाम पर ही सहमति दी है। इसकी सूची समस्तीपुर सांसद सह लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने जारी की है। इस सूची कुछ नाम नए हैं तो कुछ पुराने चेहरे हैं।

swatva

ज्ञातव्य हो कि चिराग पासवान चुनाव परिणाम आने के बाद संगठन की नाराजगी को भांपते हुए दिसंबर में लोजपा की प्रदेश कार्यसमिति को भंग कर दिया था। सभी प्रकोष्ठों को भंग करने के बाद यह कहा जा रहा है कि संगठन के अंदर नारजगी को कम करने के लिए चिराग ने ऐसा किया है। वहीं, 4 महीने के बाद बदलाव देखने को मिला है।

जिलाध्यक्षों की सूची :

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here