बक्सर के 7 पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थानों पर होगा लेजर शो

0

बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा बक्सर के 7 पौराणिक एवं ऐतिहासिक जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेजर शो के लिए चयन किया गया है। इसके लिए गुजरात के विशेषज्ञों ने प्रेजेंटेशन तैयार किया है। इस प्रेजेंटेशन को विशेषज्ञ नरेंद्र नायडू ने अश्विनी चौबे के सामने प्रस्तुत किया।

देश का पहला लेजर शो

नायडू ने हाल ही में बक्सर का एक दिवसीय यात्रा कर उन सात जगहों का चयन किया है। जिनका पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। प्रयोग के तौर पर लेजर शो के माध्यम से उन स्थानों का महत्व पर आधारित शो तैयार किया जाएगा। इसके उपरांत फेज वाइज सभी स्थानों को इसमें जोड़ा जाएगा। नायडू ने रामरेखा घाट, रामेश्वरम मंदिर पर यहां के पौराणिक महत्व के अनुसार लेजर शो तैयार करने के संबंध में प्रस्तुति देते हुए बताया कि पानी के स्क्रीन एवं लेजर दोनों के साथ यहां की प्रस्तुति तैयार की जा सकती है। यहां पर इस तरह का यह देश का पहला लेजर शो हो सकता है। जहां पानी के स्क्रीन एवं लेजर दोनों का इस्तेमाल होगा।

swatva

नौका विहार पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

साथ ही रामरेखा घाट तक आने के रास्ते को भी लेजर के माध्यम से यहां के पौराणिक महत्व को उकेरते हुए एक शो बनाने का भी प्रस्तुतीकरण किया गया है। नौका विहार के उद्देश्य से रामरेखा घाट से करीब 5 किलोमीटर तक घाट की तरफ बढ़ने वाले सभी ऐतिहासिक जगहों को भी लेजर शो से उकेरित करने की योजना पर चर्चा हुई। इससे शाम के समय नौका विहार पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रानी के कुआं को भी अलग रूप में लेजर शो के माध्यम से प्रस्तुत करने का विचार प्रस्तुत किया गया। किला मैदान की सुंदरता को लेजर शो के माध्यम से आकर्षित बनाने को लेकर टीम द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसे आकर्षक बनाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शहर के बीचोंबीच स्थित कमलदह तालाब के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व को भी लेजर शो के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

वहीँ इस बीच चौबे ने कहा कि बक्सर में कई ऐसे पौराणिक स्थल है, उसका व्यक्तिगत रूप से मैंने कई बार दौरा किया है। उनके सतत विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। फेज वाइज केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से उसे धरातल पर उतारा जाएगा। पर्यटन के दृष्टिकोण से उन्हें और आकर्षित बनाया जाएगा। इस संबंध में विशेषज्ञों से लगातार बैठक हो रही है। विभिन्न विशेषज्ञों की टीम भविष्य में भी बक्सर का दौरा करेगी। बैठक में ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के जीएम वी पी सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here