भगवान श्रीराम से जुड़े प्रमुख स्थलों एवं उपस्थित प्रारूपों के विस्तार पर चर्चा

0

बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर के पर्यटन, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के संबंध में विभिन्न विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस बैठक में देश और विदेश में भगवान श्रीराम से जुड़े प्रमुख स्थलों एवं वहां भगवान की उपस्थित प्रारूपों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सिद्धाश्रम बक्सर को पर्यटन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बेहतर बनाने पर बल

उन्होंने श्रीराम कर्मभूमि न्यास की स्थापना के साथ सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता, समानता, सम्मान व प्रकृति की अनुकूलता के साथ सतत विकास के भारतीय जीवन दर्शन को जनजन के व्यवहार में उतारने के संकल्प को सिद्ध करने के उद्येश्य से बिहार के सिद्धाश्रम बक्सर को पर्यटन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बेहतर बनाने पर बल दिया।

swatva

इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीराम कर्मभूमि न्यास की स्थापना का उद्देश्य है कि गंगा के तट पर स्थित सिद्धाश्रम बक्सर महर्षि विश्वमित्र के संरक्षण व अन्य महान ऋषियों के ज्ञान के आलोक में श्रीराम की शिक्षा, दीक्षा व परीक्षा भूमि रही है। इसी ज्ञान भूमि पर राजकुमार श्रीराम के विराट व्यक्तित्व का निर्माण हुआ था। जिससे वे मर्यादापुरूषोतम के रूप में विख्यात हुए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम के जीवन व आदर्श को सामने रखकर विकास, ज्ञान-विज्ञान, सुशासन का युगानुकूल भारतीय माडल देने के लिए सिद्धाश्रम बक्सर की धरती को नवाचार से युक्त विश्वस्तरीय जीवंत संस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित कराना हमारा लक्ष्य है।

दैहिक, दैविक और भौतिक ताप से सम्पूर्ण मानव समाज को मुक्ति दिलाने वाली

बैठक में डीएसएन मूर्ति ने भगवान श्रीराममंदिर आदि का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किए। सभी को कार्यप्रणाली आदि से अवगत कराया। गुजरात के सरदार वल्लभ भाई पटेल के विश्व प्रसिद्ध मूर्ति के लेजर शो से संबंधित एजेंसी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सदस्यों ने बताया कि श्रीराम राज्य सम्पूर्ण मानव समाज को दैहिक, दैविक और भौतिक ताप से सम्पूर्ण मानव समाज को मुक्ति दिलाने वाली है।

बैठक में इस युग की समस्याओं का समाधान देने व सतत विकास का माडल देने के लिए इस भूमि से सघन शोध, शिक्षण, प्रशिक्षण, युगानुकूल योजना निर्माण का कार्य करना पर चर्चा हुई। समाज, सरकार व अन्य संस्थानों के सहयोग से जागरूकता, संस्कृति संरक्षण-संवर्द्धन, आध्यात्मिक, नैतिक व भैतिक उत्थान में यह संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सिद्धाश्रम बक्सर को लेकर हमारी परिकल्पना में राम राज्य के भाव व व्यावहारिक पक्ष को प्रदर्शित करने वाला ज्ञान-विज्ञान से युक्त एक ऐसा केंद्र बनाना है। जहां समाज व देश के समक्ष खड़ी समस्याओं को समाधान मिल सके। बैठक में न्यास के सदस्य कृष्ण कांत ओझा, धनंजय चौबे, अर्जित चौबे, अविरल चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here