विस में दिखा नया प्रयोग, अध्यक्ष कुर्सी पर बैठी महिला

0

पटना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार विधानसभा में नजारा बदला हुआ नजर आया। आज की दूसरे सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर महिला को बिठाया गया।

पूरे विश्व में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बिहार में चल रहे विधानमंडल सत्र में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। जब दूसरे सत्र में विधानसभा के अंदर नया प्रयोग किया गया। विधानसभा के पीठासीन अधिकारी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन की सहमति से अपनी कुर्सी पर महिला सदस्य गायत्री देवी को बिठाया और सदन की कार्यवाही के संचालन की जिम्मेदारी उनको सौंपी। इसकी मांग कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से की थी। जिस पर विजय कुमार सिन्हा ने सदन की सहमति से यह फैसला लिया।

swatva

वहीं जानकारी हो कि इससे पहले आज बिहार विधानसभा में रोटेशन सिस्टम में बदलाव भी किया गया। सदन की सहमति से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ऐलान किया कि सदन में आज महिला विधायकों का सवाल सबसे पहले लिया जाएगा।अनुसूचित प्रश्न के बाद महिला विधायकों का प्रश्न सदन में लिया गया।

साथ आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले महिला विधायकों द्वारा पोर्टिको से लेकर विधानसभा तक आरक्षण का कोटा बढ़ाकर 50 वर्ष करने की मांग रखी गई।

वहीं महिला दिवस के दिन पुरुष नेताओं में ने थोड़ी चुटकी भी ली। पुरुष नेताओं द्वारा चुटकी लेते हुए कहा गया कि महोदय आज होम विभाग से ही महिलाएं सवाल क्यों कर रही है? हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नारी है तो हम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here