10 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, बदल जाएगा वोटिंग का तरीका 

0

पटना : नीतीश कैबिनेट की मंगलवार शाम हुई बैठक में ये फैसला लिया गया कि राज्य में ईवीएम के जरिए पंचायत चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है। राज्य में 10 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे।

नीतीश कैबिनेट में यह फ़ैसला लिया गया है कि सरकार पंचायत चुनाव के लिए 90 हजार ईवीएम खरीदेगी। इसके साथ पंचायत चुनाव के लिए 122 करोड़ रूपये खर्च करने की मजूरी दे दी है। सूबे में दस चरण में पंचायत चुनाव होगा। इस चुनाव के जरिए वार्ड सदस्य, पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य औऱ जिला परिषद सदस्यों को चुना जायेगा।

swatva

इसके अलावा सरकार ने पंचायतों में आऱक्षण की पुरानी व्यवस्था को ही इस दफे भी लागू करने का फैसला लिया है। जो सीट जैसे पिछले दफे आरक्षित थी, इस दफे भी वैसे ही आरक्षित रहेगी।

जानकारी हो कि राज्य सरकार इस बार पंचायत चुनाव अभियान के जरिए करवाना चाहता था जबकि चुनाव आयोग ने इसकी मंजूरी नहीं दी थी। जिसके बाद इस निर्णय के राज्य सरकार कोर्ट गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here