बिहार में संघ का सूत्रपात करने वाले प्रचारक ईश्वरी बाबू का निधन

0

क्षेत्र कार्यवाह सहित कई पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

पटना सिटी : बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सूत्रपात करने वाले पहली पीढ़ी के प्रचारक फतुहा निवासी ईश्वरी बाबू का रविवार 1 मार्च को देहावसान हो गया। 93 वर्षीय ईश्वरी जी ने घर-परिवार और सम्पत्ति का मोह त्याग कर संघ कार्य के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। वे अवस्थाजन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। आख़िरकार एनएमसीएच (NMCH) में कल दोपहर 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

swatva

अंतिम संस्कार व मुख्यअग्नि रात्रि गुलमहि घाट पर हुआ। संघ मुख्यालय विजय निकेतन के कार्यालय प्रमुख प्रचारक देवेंद्र जी ने वरिष्ठ प्रचारक को मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर संघ के बिहार प्रांत के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह, विभाग प्रचारक आशीष जी, पटना महानगर व्यवस्था प्रमुख नीरज गौतम, पटना महानगर प्रचारक कुमार गौतम, विभाग सेवा प्रमुख रामसेवक जी, प्रचारक संदीप सन्नकि, डॉ गजेन्द्र जी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, शत्रुध्न सिंह, रामचन्द्र जी बाढ़ कार्यवाह, संजीव कुमार, पदाधिकारी क्रीड़ा भारती, अरविंद यादव सहित अन्य स्वयं सेवकों ने ईश्वरी बाबू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here