अरुण कुमार सिंह बने मुख्य सचिव , कल संभालेंगे पदभार 

0

पटना : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह को बिहार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह फिलहाल बिहार के विकास आयुक्त हैं। बिहार सरकार ने इनको मुख्य सचिव बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी को विकास आयुक्त बनाया गया है। आमिर सुबहानी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

swatva

जानकारी हो कि बिहार सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। जिसके बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

दीपक कुमार काफी लंबे समय से बिहार के मुख्य सचिव थे। उन्हें यह जिम्मेदारी 31 मार्च 2018 को दी गई थी। लगभग 3 साल तक वह इस पद पर रहें। इस बीच उन्हें दो बार एक्टेंशन भी मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here