6 और 7 मार्च को जदयू का प्रशिक्षण शिविर, शामिल होंगे सभी विधानसभा के प्रभारी

0

पटना : बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में संगठन प्रभारियों की बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 6 और 7 मार्च को प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रदेश से मनोनीत सभी 243 विधानसभा के प्रभारियों का प्रशिक्षण होगा।

जदयू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि अभी हाल में ही संपन्न हुए जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी एवं मुख्य जिला प्रवक्ताओं के प्रशिक्षण में साथियों की रुचि और उत्साह को देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे मालूम चलता है कि जदयू अपने विचारों और व्यवहार से बाकी पार्टियों से अलग है।

swatva

साथ ही उन्होंने कहा कि जदयू का हर समर्पित कार्यकर्ता नीतीश कुमार के संस्कार का वाहक है। साथ ही कुछ दिन पहले हुए प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के बारे में जो जानकारी दी गई। इस दौरान उनको इन चीज़ों में दिख रही दिलचस्पी देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई।

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी एवं मुख्य जिला प्रवक्ताओं के तत्काल बाद विधानसभा प्रभारियों के प्रशिक्षण का निर्णय लिया गया है। आगे चलकर प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण भी होगा। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसके साथ ही विधानसभा प्रभारियों के प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पार्टी को और अधिक मजबूत करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here