एम रामा जोइस के निधन पर पीएम व सीएम ने जताया दुःख, कहा- वे एक निर्णायक …

0

बिहार के पूर्व राज्यपाल रिटायर्ड जज व पूर्व राज्यसभा के सदस्य एम रामा जोइस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने दुःख जताया है।

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम रामा जोइस एक निर्णायक बुद्धिजीवी और न्यायविद थे। उनकी समृद्ध बुद्धि और भारत के लोकतांत्रिक कपड़े को मजबूत बनाने की दिशा में उनके योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की गई। उनके निधन से दुखी। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

swatva

सीएम नीतीश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे बिहार के साथ-साथ झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं। वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। वे एक अच्छे लेखक भी थे, उन्होंने कई किताबें लिखी थी। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी एम रामा जोइस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम रामा जोइस के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने राज्यपाल के तौर पर सेवाएं दी थीं और राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

वे जोइस लंबे समय से बीमार थे। राज्यसभा के पूर्व सदस्य 88 वर्षीय जोइस उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे। उनका जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था। जोइस ने बीए किया था और कानून की डिग्री ली थी। वह शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here