नवादा : पूर्व मंत्री नवल शाही ने आज केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म के सहयोगी हैं। यही नहीं, उन्होंने सुशील कुमार मोदी को बिहार का सबसे बड़ा घोटालेबाज तथा ‘तीनतसिया’ बताया। नीतीश कुमार को सीएम बनाकर लोगों ने एक बकरी को सिपाही बनाने का काम किया। नीतीश ने कुर्मी समाज के लोंगों को फर्जी तरीके से बहाल किया है। श्रभ् शाही नवादा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नवादा सूखे की चपेट में है। पेयजल संकट गहराता जा रहा है और यहां आग लगने पर कुंआ खोदने वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। अबतक किसानों को डीजल अनुदान का भुगतान नहीं हो सका है। रबी फसल लगाना मुश्किल हो रहा है। दलहन से तेलहन तक का आच्छादन नहीं हो सका है, गेहूं पर भी संकट गहराता जा रहा है। किसानों को फसल मुआवजा की बात छलावा साबित हो रही है। इतना कठिन नियम बना दिया गया है कि राधा को न नौ मन घी होगा, न ही राधा नाचेगी वाली स्थिति बन गयी है।
केंद्र व बिहार में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं और सरकार विकास की बातें करती है। अपराध व अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बावजूद सरकार सुशासन का दावा कर रही है।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन की लहर चल पङी है और इस बार केन्द्र व बिहार में परिवर्तन होना तय है।