नौकरी का झांसा दे डॉक्टर करता था गलत काम, लड़की ने चप्पल से पिटाई की

0

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी थाना इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे धरती का भगवान कहलाने वाला समाज शर्मसार हो गया है।

दरअसल, दरभंगा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। इसका मामले का आरोप
केवटी पीएचसी में पदस्थापित एक सहायक डॉक्टर पर लगाया गया है।केवटी पीएचसी में कार्यरत नेत्र विभाग के डॉ रंजन पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने निजी क्लिनिक पर एक नाबालिग के ऊपर दुष्कर्म का दबाब बना रहा थे। नाबालिग लड़की उसी के निजी क्लिनिक में कार्यरत थी।

swatva

नाबालिग लड़की ने बताया कि वह 2 महीने से आरोपी डॉक्टर रंजन के क्लिनिक में काम कर रही है। डॉक्टर उसके साथ अक्सर गलत तरीके से स्पर्श करता है। वह बार-बार अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गलत काम करने की कोशिश करता था। उसने लड़की से अच्छी नौकरी दिलवाने के लिए 60 हजार रुपये भी लिया था।

जिसके बाद आज फिर से वह लड़की पर आंतरिक संबंध बनाने का दबाब बनाने लगा। जिसके बाद लड़की ने जोड़-जोड़ से चिल्लाना शुरू कर दिया।लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के दौड़े और उस लड़की को बचाया। वहीं गुस्साई लड़की ने उस डॉक्टर की चप्पल से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वहीं इस मामले की सुचा स्थानीय लोगों ने केवटी पुलिस को दिया। सूचना पाकर केवटी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव दलबल के संग मौके पर पहुँचकर मामले को शांत कराया और दोनो को हिरासत में लेकर केवटी थाना ले आयी।इधर आरोपी सहायक डॉक्टर राजन ने बताया कि नौकरी के नाम पर 30 हजार रुपये लिये हैं लेकिन ये मेरी बेटी के समान है इसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप बिल्कुल गलत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here