आरा : बड़हरा थानान्तर्गत लौहर श्रीपाल गांव में बेखौफ अपराधियों ने जदयू कार्यकर्ता 42 वर्षीय भूतनाथ राम की उसके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। जदयू कार्यकर्ता के हत्या की बाद इलाके में सनसनी मच गई। ह्त्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ आरा बड़हरा मुख्य पथ को गुरुवार के अहले सुबह जाम कर दिया।
बडहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि भोजपुर में जदयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात हथियारों से लैस अपराधी लौहार श्रीपाल गांव निवासी दुखित राम के 42 वर्षीय पुत्र धर्मपाल राम उर्फ़ भूतनाथ राम के घर में घुसे और सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज सुबह से ही हत्या से आक्रोशित लोगों ने 5 घंटे तक आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग को जाम रखा। आगजनी कर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बड़हरा बीडीओ और थाना प्रभारी द्वारा ने हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलाने के आश्वासन ही जाम हटाया जा सका।
लौहर श्रीपाल गांव निवासी दुखित राम के 46 वर्षीय पुत्र धर्मपाल राम उर्फ भूतनाथ राम जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बुधवार देर रात वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी घर में घुसे और उनके सिर में गोली दाग दी। भोजपुर में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
महज 4 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो वारदात को अंजाम दिया। बड़हरा विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य विश्वनाथ सिंह ने कहा कि धर्मपाल काफी सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस कारण लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता थी। इस तरह गोली मारकर हत्या की जांच होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार को मुआवजा भी मिलना चाहिए।
राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट




